सिक्किम की दो छात्राओं ने भारत कौशल प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 May 2024 12:34 PM
सिक्किम की दो छात्राओं ने भारत कौशल प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते
ऑडियो सुनें

गंगटोक: नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित भारत कौशल (इंडिया स्किल्स) प्रतियोगिया में सिक्किम की दो छात्राओं ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये हैं।

मेधावी स्किल्स यूनिर्विसटी (एमएसयू) में बी.एससी. आपातकालीन चिकित्सा प्रौद्योगिकी की छात्रा राधिका छेत्री ने ‘इंडिया स्किल्स’ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता, वहीं उसी संस्थान में बी.एससी. रेडियोलॉजी और इमेंिजग प्रौद्योगिकी की छात्रा कृष्णा कुमारी मुखिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में 19 मई को किया गया था। भारत कौशल प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने के बाद दोनों छात्राओं को फ्रांस के ल्योन में आयोजित होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिला है।

यह पहली बार था जब सिक्किम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुआ और उसने पदक हासिल किये हैं।
एमएसयू के संस्थापक और चांसलर प्रवेश दुदानी ने कहा, ”इंडिया स्किल्स 2024 में दोनों छात्राओं को पदक मिलना न केवल एमएसयू के लिए बल्कि सिक्किम के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि सिक्किम पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुआ था।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav