जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग्ध आतंकवादी हमले में दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jan 2023 10:46 PM
ऑडियो सुनें

राजौरी/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले के एक गांव में रविवार की शाम हुए संदिग्ध आतंकवादी हमले में दो असैन्य नागरिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. जम्मू जोन के अवर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजौरी कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित अपर डांगरी गांव में दो ‘सशस्त्र लोगों’ ने ग्रामीणों पर गोलियां चलायीं.

उन्होंने बताया, ‘‘गोलीबारी तीन मकानों में हुई, जो एक-दूसरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर बने हैं. दो असैन्य नागरिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये.’’ सिंह ने बताया कि इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu