ओडिशा के कंधमाल जिले में दो महिला माओवादी ढेर : डीजीपी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Dec 2022 10:09 PM
ओडिशा के कंधमाल जिले में दो महिला माओवादी ढेर : डीजीपी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के कंधमाल जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) की दो महिला सदस्य मारी गई. शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस के बंसल ने बताया कि मतकुपा आरक्षित वन में माओवादियों के शव के पास एक इंसास राइफल, 11 राउंड गोलियां और एक आईईडी सहित हथियार मिले हैं. उन्होंने बताया कि जंगल में माओवादियों की गतिविधि की खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर ओडिशा स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया.

डीजीपी ने बताया, ‘‘माओवादियों और सुरक्षार्किमयों के बीच जंगल में हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन की वर्दी पहनी दो महिला माओवादी मारी गई. उनका शव बरामद कर लिया गया है और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है.’’उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और इलाके में और सुरक्षार्किमयों को भेजा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu