सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 May 2023 12:17 PM
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
ऑडियो सुनें

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सुल्तानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर दो वाहनों के बीच टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात धरौली गांव के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार जीप हनुमंत कृपा पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े एक वाहन में पीछे से टकरा गई। इस टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। जीप में तीन युवक सवार थे और सुल्तानपुर से लखनऊ जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि एक मृतक की शिनाख्त शीलू कुमार (27) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुसाफिरखाना थाने के पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव ंिसह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav