सहारनपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 28 Nov 2022 01:05 PM
सहारनपुर में मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत
ऑडियो सुनें

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार को थाना रामपुर मनिहारान के ग्राम सढौली कदीम निवासी विश्वास (25) और पकरेडा निवासी विपुल (24) बाइक से जा रहे थे कि ग्राम सढौली हरिया के पास दोनों की बाइक आपस में टकरा गई जिससे विश्वास और विपुल दोनों घायल हो गये।

राय ने कहा कि दोनों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की रात में ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav