झोपड़ी पर पलटा बेकाबू ट्रक: महिला और उसके दो बेटों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 11:52 AM
झोपड़ी पर पलटा बेकाबू ट्रक: महिला और उसके दो बेटों की मौत…
ऑडियो सुनें

उन्नाव: उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर क्षेत्र में चावल से लदे एक ट्रक के बेकाबू होकर, सड़क के किनारे झोपड़ी पर पलट जाने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (बांगरमऊ) अरंिवद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बांगरमऊ—संडीला मार्ग पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में बुधवार रात करीब दो बजे यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि बांगरमऊ की ओर से आ रहा चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में झोपड़ी में सो रही सरला (35) और उसके बेटे करण (15) तथा विक्की (13) ट्रक के नीचे दब गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav