केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर सीट पर एक लाख से अधिक मतों से आगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 04:51 PM
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर सीट पर एक लाख से अधिक मतों से आगे
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान संबलपुर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजू जनता दल के प्रणब प्रकाश दास से 1,03,425 मतों से आगे हैं. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है. प्रधान को 4,53,716 वोट मिले हैं, जबकि दास को 3,50,291 वोट हासिल हुए हैं. कांग्रेस उम्मीदवार नागेंद्र कुमार प्रधान 66,793 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu