विशिष्ट परिवार पहचान पत्र निगरानी का एक और ‘हथकंडा’ : महबूबा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Dec 2022 06:43 PM
विशिष्ट परिवार पहचान पत्र निगरानी का एक और ‘हथकंडा’ : महबूबा
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए ‘विशिष्ट परिवार पहचान पत्र’ बनाने की जम्मू कश्मीर प्रशासन की योजना ‘‘अविश्वास’’ बढ़ने का संकेत देती है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीरियों को शक की निगाह से देखा जाता है और उन्होंने परिवारों को विशिष्ट पहचान पत्र देने की योजना को निगरानी का एक अन्य हथकंडा बताया.

मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर के निवासियों के लिए ‘विशिष्ट परिवार पहचान पत्र’ बनाना इस बात का संकेत है कि 2019 के बाद से अविश्वास बढ़ रहा है. कश्मीरियों को शक की निगाह से देखा जाता है और यह उनकी जिंदगियों पर नकेल कसने के लिए निगरानी का एक और हथकंडा है.’’

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में सभी परिवारों का एक प्रामाणिक ‘डेटाबेस’ बनाने की योजना बना रहा है. इसमें शामिल किये गये प्रत्येक परिवार का एक अनूठा ‘कोड’ होगा और इस कदम का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के चयन को आसान बनाना है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘फैमिली आईडी’’ आवंटित करने के प्रस्तावित कदम का स्वागत किया है लेकिन अन्य दलों ने इसकी आलोचना करते हुए निजी डेटा सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu