
नयी दिल्ली: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए कोमती रेड्डी वेंकट रेड्डी ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सदन को सूचित किया कि तेलंगाना के भोंगीर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद कोमती रेड्डी वेंकट रेड्डी ने अपनी लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनका त्यागपत्र 11 दिसंबर से स्वीकार कर लिया है।’’ रेड्डी हाल में हुए तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस के टिकट पर नालगोंडा विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं।



