विंझिजम हमला स्पष्ट इरादे से किया गया था : मुख्यमंत्री विजयन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Dec 2022 07:01 PM
विंझिजम हमला स्पष्ट इरादे से किया गया था : मुख्यमंत्री विजयन
ऑडियो सुनें

त्रिशूर. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विंझिजम में बंदरगाह विरोधी आंदोलनकारियों द्वारा हाल ही में किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को कहा कि इस तरह के आंदोलन समाज में शांति भंग करने और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन को बाधित करने के ‘‘स्पष्ट इरादे’’ के साथ किए गए थे.

यहां महिला पुलिस कांस्टेबलों के नए बैच की पांिसग आउट परेड को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले हुए और पुलिस थाने पर हमला करने की सार्वजनिक धमकी दी गई, लेकिन पुलिस बल ने चतुराई से हमलावरों के इरादे को भांप लिया. लातिन गिरिजाघर के तत्वावधान में स्थानीय मछुआरा समुदाय द्वारा जारी विरोध के तहत स्थानीय पुलिस थाने पर हुए हिंसक हमले पर मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए यह बात कही.

विजयन ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि कुछ आंदोलनकारियों ने समाज में शांति भंग करने और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन को बाधित करने के स्पष्ट इरादे से हिंसा का रास्ता अपनाया था. इसके तहत पुलिस के खिलाफ हमले किए गए और पुलिस थाने पर हमले की खुली धमकी दी गई.’’ मुद्दे से निपटने के लिए पुलिस र्किमयों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साहसपूर्ण संयम के कारण हमलावरों की मंशा नाकाम हो गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu