हमें गर्व है अपने देश पर जिसने विश्व को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 19 Jan 2024 03:09 PM
हमें गर्व है अपने देश पर जिसने विश्व को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया: प्रधानमंत्री मोदी

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध धर्म से भारत के जुड़ाव पर जोर देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसे देश के वासी हैं जिसने विश्व को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध दिया है। इसलिए भारत विश्व भर में युवा पीढ़ी को भगवान बुद्ध के आदर्शों से प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित 12वें एशियाई बौद्ध महासभा शांति सम्मेलन (एबीसीपी) के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विश्व भर में युवा पीढ़ी भगवान बुद्ध के बारे में जाने और उनके आदर्शों से प्रेरित हो।बैठक के लिए लिखित संदेश में मोदी ने जोर देकर कहा कि बुद्ध के सिद्धांतों पर भारत की पूरी प्रतिबद्धता है।

इसके लिए वह दक्षिण एशिया के हितों के लिए कड़ी वकालत करने की भूमिका निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस सम्मेलन का मकसद भारत की तरह ही दक्षिणी विश्व के हितों के लिए प्रतीत होता है। इस देश के सिद्धांत भी हमेशा से भगवान बुद्ध के सिद्धांतों पर आधारित रहे हैं।

भारत भगवान बुद्ध की भूमि है और जैसा मैंने पहले भी कहा है हमें इस बात का गर्व है कि हमने विश्व को बुद्ध दिए हैं, युद्ध नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण परिवर्तन, संघर्ष, आतंकवाद और गरीबी जैसे वैश्विक मुद्दों को समेकित रुख की आवश्यकता है। बुद्ध के सिद्धांत नासिर्फ देशों को जोड़ते हैं बल्कि साझा चुनौतियां का समाधान भी देते हैं। 16 जनवरी से शुरू बौद्ध सम्मेलन का समापन गुरुवार को हो गया है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Nandkishoryadav