हम प्रियंक खरगे के खिलाफ अदालत में मामला दायर कर सकते हैं: हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Oct 2025 08:18 PM
हम प्रियंक खरगे के खिलाफ अदालत में मामला दायर कर सकते हैं: हिमंत
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री प्रियंक खरगे के खिलाफ मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में सेमीकंडक्टर इकाई जैसे बड़े उद्योग स्थापित करने के लिए कोई प्रतिभा नहीं है. शर्मा ने कर्नाटक के मंत्री के ”आपत्तिजनक बयान” की निंदा नहीं करने के लिए विपक्षी कांग्रेस की भी आलोचना की.

उन्होंने कहा, ”प्रियंक खरगे अव्वल दर्जे के मूर्ख हैं. उन्होंने असमिया युवाओं का अपमान किया है और कांग्रेस ने अभी तक प्रियंक खरगे की निंदा नहीं की है.” खरगे ने कथित तौर पर एक समाचार चैनल से कहा था कि कर्नाटक में किये जाने वाले निवेश को केंद्र के ‘दबाव’ के बाद गुजरात और असम ले जाया जा रहा है. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शर्मा ने कहा, ”शायद, हम उनके खिलाफ मामला दर्ज करें क्योंकि उन्होंने कहा है कि असम में शिक्षित युवा नहीं हैं. यह असमिया युवाओं का अपमान है. इसलिए, हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या उनके खिलाफ अदालत में मामला दायर किया जा सकता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu