हमने मोहन बागान के प्रशंसकों को नहीं रोका, IPL ने प्रतिघाती विपणन करने को रोका: केकेआर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 May 2023 08:32 PM
हमने मोहन बागान के प्रशंसकों को नहीं रोका, IPL ने प्रतिघाती विपणन करने को रोका: केकेआर
ऑडियो सुनें

कोलकाता. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को उन आरोपों का खंडन किया कि उसने मोहन बागान की जर्सी पहनने वाले प्रशंसकों को लखनऊ सुपर जायंट्स के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में प्रवेश करने से रोक दिया था.

केकेआर ने इस तरह के दावों को ‘भ्रामक’ करार देते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स पर प्रतिघाती विपणन का आरोप लगाया. प्रतिघाती विपणन का मतलब प्रायोजन शुल्क का भुगतान किये बिना ही किसी कार्यक्रम विशेष के साथ अपने आप को जोड़ कर लाभ हासिल करना है. आरपी संजीव गोयनका समूह के पास लखनऊ सुपर जायंट्स और एक सदी से अधिक पुराने फुटबॉल क्लब मोहन बागान का मालिकाना हक है.

मोहन बागान के प्रशंसकों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि उन्हें ईडन गार्डन्स में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि उनकी टी-शर्ट और स्कार्फ पर मोहन बागान का प्रतीक चिन्ह था. केकेआर प्रबंधन ने दावों का खंडन किया और गोयनका समूह पर ‘ प्रतिघाती विपणन’ में शामिल होने का आरोप लगाया.

केकेआर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ” कुछ भ्रामक खबरें चल रही हैं कि केकेआर प्रबंधन ने 20 मई को केकेआर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच के दौरान कुछ प्रशंसकों को ईडन गार्डन्स में प्रवेश करने से रोक दिया था.” उन्होंने कहा, ” हम यह कहना चहेंगे कि केकेआर प्रबंधन का स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है. हमें बताया गया था कि कुछ निहित स्वार्थों द्वारा कुछ प्रतिघाती विपणन का प्रयास किया गया था, जिसे आईपीएल लीग नीति के अनुसार प्रतिघात विपणन रोधी टीम द्वारा तुरंत रोक दिया गया था.”

उन्होंने कहा, ” केकेआर को कोलकाता में अपने सभी प्रशंसकों के साथ शानदार रिश्ते पर गर्व है . हम हर मैच के दौरान ईडन गार्डन्स में दर्शकों के खचाखच भरे होने से दर्शकों का आभार व्यक्त करते है. यह किसी भी फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े प्रशंसक समूहों में से एक है और हम कभी भी किसी का अपमान नहीं करेंगे.” लखनऊ की टीम केकेआर के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में बागान की जर्सी के रंग वाली पोशाक पहनकर उतरी थी. लखनऊ ने यह मैच एक रन से जीता था.

मोहन बागान के महासचिव देवाशीष दत्ता ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति में कहा,” यह मोहन बागान के समर्थकों के लिए विशेष मैच था क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम हरे और मैरून रंग की जर्सी पहनकर इस मैच में उतरी थी.” उन्होंने कहा,” लेकिन केकेआर के प्रबंधकों ने मोहन बागान के समर्थकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी क्योंकि उन्होंने मोहन बागान की जर्सी पहन रखी थी. मोहन बागान एथलेटिक क्लब केकेआर के इस फैसले की कड़ी निंदा करता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu