ऐसी राजनीति चाहिए जो ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़िन्दगी की सच्चाई से जुड़ी हो : राहुल

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 03:55 PM
ऐसी राजनीति चाहिए जो ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़िन्दगी की सच्चाई से जुड़ी हो : राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने “दोपहिया वाहनों, कारों की बिक्री और मोबाइल बाजार में गिरावट” को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को ऐसी राजनीति चाहिए जो ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़ंिदगी की सच्चाई से जुड़ी हो।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आंकड़े सच बोलते हैं। पिछले एक साल में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत और कार की बिक्री 8.6 प्रतिशत घट गई है। वहीं मोबाइल मार्केट सात प्रतिशत गिर गया है।”

उन्होंने दावा किया कि दूसरी तरफ, ख़र्च और कजऱ्, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। मकान का किराया, घरेलू महंगाई, शिक्षा का खर्च, लगभग हर चीज़ महंगी होती जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “ये सिफऱ् आंकड़े नहीं हैं, ये उस आर्थिक दबाव की हक़ीक़त है जिसके नीचे हर आम भारतीय पिस रहा है।”

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, “हमें ऐसी राजनीति चाहिए जो इवेंट की चमक से नहीं, आम ज़ंिदगी की सच्चाई से जुड़ी हो – जो सही सवाल पूछे, हालात को समझे और ज़म्मिेदारी से जवाब दे।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया, “हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि सिफऱ् कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के लिए।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital