राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को भारी पड़ा वीडियो रील बनाना, हुई निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Dec 2022 07:09 PM
राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को भारी पड़ा वीडियो रील बनाना, हुई निलंबित
ऑडियो सुनें

अयोध्या. अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसर्किमयों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसर्किमयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिख रही हैं.

उन्होंने बताया कि अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को बृहस्पतिवार को निलंबित करने के आदेश दिए. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu