ब्रेकिंग : नर हाथी का शव मिला, हाथी की मौत का कारण अज्ञात, हाथियों की लगातार होती मौत चिंताजनक

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 24 Sep 2026 09:11 PM
ब्रेकिंग : नर हाथी का शव मिला, हाथी की मौत का कारण अज्ञात, हाथियों की लगातार होती मौत चिंताजनक

ऑडियो सुनें

जशपुर जिले के जंगल में फिर एक नर हाथी का शव मिला। हाथी की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मामला दुलदुला वन परिक्षेत्र का है.

सूत्रों के मुताबिक हल्दीमुंडा-ढोढीआरा गांव में गुरुवार सुबह खेत के पास एक नर दंतैल हाथी मृत हालत में मिला है. ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार ढोढीआरा निवासी संतोष राम सुबह अपने खेत की ओर गए थे. इसी दौरान उन्होंने खेत के समीप हाथी का शव देखा. उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर पशु चिकित्सक दल की मौजूदगी में मृत हाथी का आवश्यक परीक्षण और पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है.

प्रारंभिक आकलन के अनुसार मृत हाथी की उम्र करीब 10 से 15 वर्ष के बीच होने की संभावना है. हाथी की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. तथ्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. पोस्टमॉर्टम के साथ ही घटनास्थल की परिस्थितियों और वहां से मिले साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. वन विभाग ने ग्रामीणों से वन्यजीवों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने कहा गया है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से घटना को लेकर किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की है. विभाग ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही हाथी की मौत के संबंध में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी. हसदेव के इलाके में नये कोयला खदानों की शुरुआत के कारण हालात लगातार खराब हो रहे हैं.

 

By Navabharat News Group