बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले की सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी, 21 रसूखदार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 29 Sep 2026 11:16 AM
बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले की सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी, 21 रसूखदार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई
ऑडियो सुनें

भिलाई इस्पात संयंत्र में चल रहे लोहा चोरी के विषय में राष्ट्रीय संपत्ति को लूटने वालों को जेल में भेजने छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है। अब इसकी पूरी जांच सीबीआई करेगी!

राजपत्र में इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद सीबीआई को पूरे प्रदेश में जांच का अधिकार होगा. रिसालीनगर के विधायक रिकेश सेन ने इस मामले का खुलासा करते हुए जांच की मांग की थीं. इस मामले में अब तक 21 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े लोहा चोरी मामले की जांच अब CBI करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर CBI जांच के लिए सहमति दे दी है और पूरे प्रदेश में जांच का अधिकार दिया गया है। अब CBI जांच से इस पूरे नेटवर्क और जुड़े लोगों की भूमिका पर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

मालूम होवे कि यह मामला 26 मई 2026 को तब सामने आया जब दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह और हथखोज इलाके में पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में खुलासा हुआ कि भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी किया गया था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। चोरों ने फ्लाई ऐश के नीचे लोहा छिपाकर उसे बाहर निकाला और रसमड़ा स्थित एक निजी फैक्ट्री में खपाया।
इस मामले में अब तक 21 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारों में भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी, स्क्रैप कारोबारी, ट्रांसपोर्टर और रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग व डायरेक्टर शामिल हैं। हालांकि, विनोद कुमार गर्ग को बाद में कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके अलावा CISF के सात जवानों को भी ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले में CBI जांच की मांग की थी। मीडिया में इस मामले की खबर दिखाए जाने के बाद CBI जांच की मांग और तेज हो गई थी। अंततः राज्य सरकार ने CISF की सिफारिश के बाद CBI को जांच सौंपने का फैसला लिया।

अब CBI चोरी किए गए स्क्रैप की खरीद-फरोख्त, ढुलाई और कंपनी तक पहुंचाने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। जांच एजेंसी पूरे सिंडिकेट की कड़ी-दर-कड़ी पड़ताल करेगी और नए खुलासे हो सकते हैं।इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group