खेलते-खेलते हो गई 15 साल के बच्‍चे की मौत, आया हार्ट अटैक…

ग्रेटर नोएडा: जलपुरा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 8वीं के छात्र रोहित सिंह की हार्ड अटैक से मौत हो गई. बेहद चिंताजनक मामला है हालांकि शुरुआती पुलिस की जांच में यह निकल कर आया है कि बच्चे की मौत हृदयाघात की वजह से हुई है. मृतक छात्र रोहित सिंह की उम्र 15 वर्ष है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्र रोहित सिंह आठवीं क्लास में पढ़ता था. खेलते वक्त वह बेहोश होकर गिर पड़ा जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

जलपुरा निवासी रोहित सोमवार को स्कूल में खेलते वक्त गिरकर बेहोश हो गया था. स्कूल के टीचरों ने कुछ देर बच्चे के हाथ पैर दबाया और पानी भी पिलाया लेकिन बच्चा होश में नहीं आया, जिसके बाद परिजनों को सूचित करते हुए शिक्षकों से पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button