जम्मू. जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित सब्सिडियरी प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में शनिवार को आयोजित पांिसग आउट परेड में सीमा सुरक्षा बल के 626 रंगरूटों ने राष्ट्र की सेवा करने की शपथ ली. पिछले एक पखवाड़े में यहां स्थित एसटीसी में आयोजित बीएसएफ की यह दूसरी पांिसग आउट परेड है. इससे पहले 20 मार्च को 636 रंगरूट इस केंद्र से पास आउट हुए थे और इस परेड की अध्यक्षता उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की थी. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग ंिसह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने रंगरूटों को दो साल का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बीएसएफ से की थी जो देश की रक्षा की प्रथम पंक्ति मानी जाती है.
जम्मू कश्मीर के उधमपुर एसटीसी से पास आउट हुए बीएसएफ के 626 जवान
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 05:37 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आइएएस और राज्य सेवा के अधिकारी के बीच तीखी नोंकझोंक..आइएएस बोले यू आर ब्लडी शिट, जवाब आया भाड़ में जाओ, देखिए वीडियो
- 2 शराब घोटाला : आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, आरोप सही पाए जाने के बाद सरकार की बड़ी कार्यवाही
- 3 UPSSSC: पीईटी 2026 का प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा का एडमिट कार्ड कब डाउनलोड कर सकेंगे, पढ़ें पूरी जानकारी…
- 4 भाजपा के सत्ता दुरुपयोग के बावजूद छात्रसंघ चुनाव में बीजद का बेहतरीन प्रदर्शन: पटनायक
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: