नौगाम ब्लास्ट में 9 की मौत, थाने में रखा था विस्फोटक; फरीदाबाद से मौलवी हिरासत में

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 15 Nov 2025 11:38 AM
नौगाम ब्लास्ट में 9 की मौत, थाने में रखा था विस्फोटक; फरीदाबाद से मौलवी हिरासत में
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद शुक्रवार देर रात कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस ब्लास्ट में नौ लोग मारे गए हैं और 27 लोग घायल हुए हैं।

नौगाम धमाके पर गृह मंत्रालय का बयान

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम धमाके पर गृह मंत्रालय का बयान आया है। गृह मंत्रालय के जम्मू-कश्मीर संभाग के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने कहा कि नौगाम की घटना एक हादसा है। फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक नौगाम थाने में फटा है। विस्फोटक का सैंपल लेने के दौरान हादसा हुआ। धामका किस वजह से हुआ है उसकी जांच जारी है। धमाके से पुलिस स्टेशन की इमारत और आसपास की कुछ संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

कार ब्लास्ट केस में दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद से एक मौलवी को हिरासत में लिया

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद के सिरोही इलाके के एक मौलवी को हिरासत में लिया है।

नौगाम ब्लास्ट में नौ लोगों की गई जान

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कल रात नौगाम पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital