गढ़चिरौली: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Mar 2024 06:38 PM
गढ़चिरौली: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद
ऑडियो सुनें

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने जिलेटिन की कई छड़ें, तार, बैटरी और माओवादी साहित्य बरामद किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि सुरक्षाबलों को महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार को भुमकन गांव के पास तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

उन्होंने कहा कि ”छत्तीसगढ़ के कसनसुर चटगांव दलम और औंधी दलम” के सशस्त्र कैडर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इलाके में डेरा डाले हुए हैं. राज्य की गढ़चिरौली-चिमूर (अजजा) लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा.

उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के विशेष नक्सल विरोधी बल सी-60 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के त्वरित कार्रवाई दल के सुरक्षार्किमयों ने यह अभियान चलाया था. नीलोत्पल ने कहा कि अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षार्किमयों की ओर गोली चलाई थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू हुई. उन्होंने बताया कि गोलीबारी बुधवार को रात भर हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए नक्सली भाग गए. नीलोत्पल ने कहा कि सुरक्षार्किमयों ने बृहस्पतिवार की सुबह इलाके की तलाशी ली और जिलेटिन की छड़ें, तार, बैटरी, सौर पैनल और माओवादी साहित्य बरामद किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu