संदिग्ध नक्सलियों ने की पूर्व जनपद पंचायत सदस्य की हत्या

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Apr 2024 01:24 PM
संदिग्ध नक्सलियों ने की पूर्व जनपद पंचायत सदस्य की हत्या
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य की हत्या कर दी । पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ियाम अपने घर पर थे तब शुक्रवार देर रात कुछ हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और उन्होंने धारदार हथियार से पोड़ियाम की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। क्षेत्र में तलाश अभियान तेज कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार नक्सलियों ने 2018 में पोडियाम को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी और उनसे क्षेत्र में विकास कार्यों का समर्थन नहीं करने को कहा था।
उन्होंने बताया कि लगभग 10 वर्ष पहले नक्सलियों ने पोडियाम के बेटे को ंिजदा जला दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav