कोलकाता में लोगों ने ‘बत्ती बुझा’ कर किया प्रदर्शन, पहली बार आंदोलन से जुड़े पीड़िता के माता-पिता…

नई दिल्ली: कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। चिकित्सकों के साथ आम लोगों ने भी जोर-शोर से इस मामले में किए जा रहे आंदोलनों में हिस्सा लिया है।

बुधवार को लोगों ने बंगाल की सड़कों पर अलग-अलग क्षेत्रों में बत्तियां बुझा कर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ अब प्रदर्शनों में पहली बार मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने भी हिस्सा लिया है। मृतका के पिता ने बुधवार को कहा कि हमें इन प्रदर्शनों में हिस्सा लेना ही होगा। आखिर हम और कर भी क्या सकते हैं? चीजें बहुत धीरे-धीरे हो रही हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हमारे बहुत सारे सवाल हैं और हम सब कुछ पुलिस से पूछेंगे।

विक्टोरिया मेमोरियल के बाहर का मंजर

31 वर्षीय महिला डॉक्टर से दरिंदरी के खिलाफ लगातार पनप रहे आक्रोश के बीच विक्टोरिया मेमोरियल के बाहर जमा हुए लोगों ने विरोध में अपनी बत्तियों को बुझाकर विरोध का इजहार किया।

इस घटना पर सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने सड़कों पर बत्ती बुझा कर प्रदर्शन किया। खासकर कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर श्याम बाजार और विक्टोरिया मेमोरियल तक की बत्तियां बंद कर प्रदर्शन किया गया। रात नौ बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां और मोबाइल के फ्लैश लाइट के सहारे जुलूस निकाले।

राज्यपाल बोस-भाजपा भी बनी प्रदर्शनों का हिस्सा

बंगाल सरकार के खिलाफ इन प्रदर्शनों को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी समर्थन दिया। ठीक नौ बजे राजभवन की बत्तियां भी बुझा दी गईं। राजभवन की तरफ से इससे जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें राज्यपाल को बत्ती बुझा कर सिर्फ एक मोमबत्ती के सामने बैठे देखा जा सकता है।

आरजी कर मामले में अब तक क्या हुआ

बता दें कि 8-9 अगस्त की दरम्यानी रात हुई वारदात के बाद से आरजी कर मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है और पूरे देश में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। कोलकाता के अलावा देश के कई हिस्सों में जनाक्रोश और विरोध-प्रदर्शन देखा गया। कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई घटना की जांच कर रही है। इस मामले में जमकर सियासत भी हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्षी दल भाजपा आमने-सामने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button