नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में सेवादार गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Oct 2024 09:33 PM
नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में सेवादार गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सत्संग भवन के एक सेवादार को दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िताओं के परिजनों की शिकायत पर स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सत्संग भवन के सेवादार मोहन लाल (75) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़िताओं की उम्र 13 साल है और वे एक ही गांव की रहने वाली हैं. प्रसाद ने बताया कि दोनों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, ”एक किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ. किशोरी ने परिजन को बताया कि सत्संग भवन के सेवादार ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है.” उसने बताया कि सेवादार पर उसी गांव की एक अन्य किशोरी के साथ भी दुष्कर्म करने का आरोप है. अपर पुलिस अधीक्षक प्रसाद के मुताबिक, ”आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.”

By Yogesh Kumar Sahu