महाराष्ट्र में कक्षा एक से पांच तक के लिए हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने पर रोक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Apr 2025 08:11 PM
महाराष्ट्र में कक्षा एक से पांच तक के लिए हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने पर रोक
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने के अपने आदेश पर रोक लगा दी है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में एक नया सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जाएगा.

यह कदम महाराष्ट्र सरकार की भाषा परामर्श समिति द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निर्णय को वापस लेने का आग्रह करने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है. राज्य के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने को लेकर पिछले सप्ताह सरकार द्वारा लिये गए निर्णय का विपक्षी दलों सहित विभिन्न हलकों में कड़ा विरोध देखा जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu