पाकिस्तान को सबक सिखाने और पीओके वापस लेने का समय आ गया है : अभिषेक बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 03:47 PM
पाकिस्तान को सबक सिखाने और पीओके वापस लेने का समय आ गया है : अभिषेक बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पहलगाम आतंकवादी हमले के कुछ दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पड़ोसी देश द्वारा कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से को वापस लिया जाए.

बनर्जी ने यह भी कहा कि यह ”केवल र्सिजकल स्ट्राइक या पाकिस्तान को धमकियां देने का समय नहीं है.” तृणमूल सांसद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”अब समय आ गया है कि उन्हें (पाकिस्तान) उनकी भाषा में सबक सिखाया जाए. अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लिया जाए.” उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ”राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे का निर्णायक ढंग से सामना किया जाए.”

पिछले कुछ दिन से मुख्यधारा के मीडिया और केंद्र सरकार के शीर्ष पर बैठे लोगों के आचरण पर करीबी नजर रखने का दावा करते हुए बनर्जी ने कहा, ”पहलगाम में इस अभूतपूर्व आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार चूक की गहराई से जांच करने के बजाय वे एक ऐसे विमर्श को आगे बढ.ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते दिखते हैं, जिससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचे.” मंगलवार को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu