सैफ अली खान होटल विवाद मामला: अदालत की मलाइका के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 09:34 PM
सैफ अली खान होटल विवाद मामला: अदालत की मलाइका के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान से जुड़े वर्ष 2012 के होटल विवाद मामले में पेश न होने पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को आखिरी मौका देते हुए गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी. मलाइका जमानती वारंट जारी होने के बाद भी 29 अप्रैल को पेश नहीं हुई, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि मलाइका को जारी किए गए समन की जानकारी होने के बावजूद वह ”जानबूझकर” अदालती कार्यवाही से बच रही हैं.

मलाइका उन लोगों के समूह में शामिल थीं, जो 22 फरवरी, 2012 को सैफ अली खान के साथ पांच सितारा एक होटल में खाना खाने गया था और वहां यह कथित घटना घटी थी. अदालत ने पूर्व में अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था और उन्हें 29 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था. मलाइका का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक वकील अदालत में मौजूद थे.

अदालत ने कहा, ह्लजानकारी के बावजूद वह (मलाइका) जानबूझकर अदालती कार्यवाही से बचने की कोशिश कर रही हैं.ह्व इसने अभिनेत्री को अंतिम मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को तय की और कहा कि अगर मलाइका उस दिन भी अदालत में उपस्थित नहीं होती हैं, तो गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा.

अदालत ने सबसे पहले 15 फरवरी को और फिर आठ अप्रैल को मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था. प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सैफ अली खान और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. जब झगड़ा हुआ उस समय सैफ के साथ पत्नी करीना कपूर, उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ पुरुष मित्र होटल में मौजूद थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu