स्टेशन का रास्ता बताने की आड़ में महिला से पति के सामने बलात्कार

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 04:07 PM
स्टेशन का रास्ता बताने की आड़ में महिला से पति के सामने बलात्कार

ऑडियो सुनें

पटना: बिहार में पटना के बाहरी इलाके शाहपुर में एक महिला के साथ उसके पति के सामने कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला बुधवार तड़के शाहपुर डेरा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही थी, तभी यह घटना घटी।

दानापुर के एएसपी भानु प्रताप ंिसह ने कहा, ‘‘जब महिला के पति ने तीन राहगीरों से दिघवारा रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा, तो उन्होंने दंपति को उनकी मोटरसाइकिल पर बैठने को कहा। स्टेशन ले जाने के बजाय उन्हें एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां बंधक बनाए गए उसके पति के सामने महिला के साथ बलात्कार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए। ंिसह ने कहा, ‘‘पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मनोज कुमार और मनीष कुमार को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital