‘मैं अपने सभी बच्चों से प्यार करता हूं’: अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने ट्रांसजेंडर बेटी एरीन के लिए कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 09:12 PM
‘मैं अपने सभी बच्चों से प्यार करता हूं’: अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो ने ट्रांसजेंडर बेटी एरीन के लिए कहा
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो की बेटी एरीन ने हाल में खुलासा किया है कि वह ट्रांसजेंडर हैं जिसके बाद डी नीरो ने कहा कि वह अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं और उसका समर्थन करते हैं. डी नीरो ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में कहा, ” मैं अपने बेटे एरॉन को प्यार करता हूं और उसका समर्थन किया है. इसी तरह मैं बेटी एरीन को भी प्यार करता हूं और उसका समर्थन करता हूं. इसमें क्या बड़ी बात है. मैं अपने सभी बच्चों से प्यार करता हूं.” इस सप्ताह की शुरुआत में एरीन ने सार्वजनिक रूप से खुद को ट्रांसजेंडर महिला बताया था.

उन्होंने पत्रिका ‘देम’ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यह खुलासा किसा था और दो बार के ऑस्कर विजेता के सात बच्चों में से एक के रूप में अपनी परवरिश को लेकर भी बात की थी. उन्होंने कहा था,” ट्रांसजेंडर महिलाएं ईमानदार होती हैं, खासकर सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक स्थानों पर… शायद मेरे लिए बहुत देर नहीं हुई है. शायद मैं शुरुआत कर सकती हूं.” एरीन के अलावा डी नीरो के छह अन्य बच्चे हैं जिनमें जिया भी शामिल है, जिसका जन्म उनकी प्रेमिका टिफ.नी चेन से 2023 में हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu