फवाद खान, आतिफ असलम, आबिदा परवीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में रोक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:26 PM
फवाद खान, आतिफ असलम, आबिदा परवीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में रोक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पहलगाम हमले के बाद भारत में फवाद खान, आतिफ असलम और ‘सनम तेरी कसम’ में अभिनय करने वाली मावरा होकेन तथा जानी-मानी गायिका आबिदा परवीन समेत कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक लगा दी गई है. भारत में जब इन लोगों के प्रशंसकों ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर पहुंचने की कोशिश की तो यह संदेश आया, ”भारत में खाता उपलब्ध नहीं है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है.” फवाद खान लगभग नौ साल बाद फिल्म ”अबीर गुलाल” के साथ बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे, लेकिन हमले के बाद अब इसकी रिलीज अधर में लटक गई है.

‘जल बैंड’ के पूर्व सदस्य और ”मेरे हमसफर” के अभिनेता फरहान सईद, मशहूर गीत ”पसूरी” के गायक अली सेठी के अलावा अभिनेत्री सबा कमर (हिंदी मीडियम) और अदनान सिद्दीकी (मॉम) के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में अब उपलब्ध नहीं हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान, हनिया आमिर, सनम सईद, अली जफर, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, आयजा खान, इमरान अब्बास और सजल अली के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu