विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदलकर किया ‘द बंगाल फाइल्स’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Jun 2025 09:27 PM
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदलकर किया ‘द बंगाल फाइल्स’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का नया नाम ‘द बंगाल फाइल्स’ कर दिया गया है. मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी अभिनीत यह फिल्म पांच सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी. अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा किया और इसके नये नाम की घोषणा की.

अग्निहोत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बड़ी घोषणा. ‘द दिल्ली फाइल्स’ अब ‘द बंगाल फाइल्स’ है. फिल्म का टीजर इस बृहस्पतिवार, 12 जून 2025 को आ रहा है और पांच सितंबर 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” ‘द बंगाल फाइल्स’ 1940 के दशक के दौरान अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है. अग्निहोत्री इससे पहले ‘द ताशकंत फाइल्स’ (2019) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (2022) बना चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu