कांग्रेस ने धनखड़ के लिए विदाई समारोह की मांग उठाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Jul 2025 02:04 PM
कांग्रेस ने धनखड़ के लिए विदाई समारोह की मांग उठाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए विदाई समारोह आयोजित करने की मांग की है, हालांकि सरकार के स्तर पर इस मांग को लेकर कोई तवज्जो नहीं दी गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार शाम राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में यह मांग उठाई। सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी रही और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा तथा किरेन रीजीजू ने इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सूत्रों का कहना है कि किसी अन्य विपक्षी नेता ने रमेश की मांग का समर्थन नहीं किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने के लिए विपक्षी सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस स्वीकार करने के बाद धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए ‘‘मजबूर किया गया था।’’ धनखड़ ने बीते सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital