राहुल से शपथ पत्र मांगना निर्वाचन आयोग की मूर्खतापूर्ण मांग : गहलोत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Aug 2025 08:14 PM
राहुल से शपथ पत्र मांगना निर्वाचन आयोग की मूर्खतापूर्ण मांग : गहलोत

ऑडियो सुनें

जयपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप के बाद उनसे शपथ पत्र देने की निर्वाचन आयोग की मांग को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मूर्खतापूर्ण बताया. निर्वाचन आयोग ने शनिवार को एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी से कहा कि या तो वह अपने दावों के समर्थन में शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर ”फर्जी” आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें.

इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने ‘एक्स’ पर कहा कि राहुल गांधी ने सारे सबूत जनता के सामने रखकर निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में की जा रही ”वोट चोरी” को उजागर किया है और इस पर पूरे देश को भरोसा है. उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग द्वारा शपथ पत्र देने की मांग एक दम बेहूदा तथा अपनी इज्जत बचाने का प्रयास लगती है.” गहलोत ने कहा ”राजग सरकार के दौरान ही 2018 में मुख्य चुनाव आयुक्त रहे ओपी रावत ने कहा है कि जब वह चुनाव आयुक्त थे तब कोई वरिष्ठ नेता आरोप लगाता था तो निर्वाचन आयोग स्वत: उसकी जांच कर जनता के सामने तथ्य प्रस्तुत करता था जिससे जनता का निर्वाचन आयोग में विश्वास बना रहे.”

उन्होंने कहा कि पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी एवं स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने विपक्ष में रहते हुए निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाए थे. कांग्रेस नेता ने पूछा कि इनमें से कितने नेताओं के शपथ पत्र निर्वाचन आयोग में जमा हैं? गहलोत ने कहा ”जो खुलासा राहुल गांधी ने किया है वो यदि किसी खोजी पत्रकार या मीडिया संस्थान ने किया होता तो क्या निर्वाचन आयोग उन आरोपों की निष्पक्ष जांच करता या उनसे शपथ पत्र मांगता? उन्होंने कहा “उत्तर कोरिया, चीन और रूस जैसे देशों में जहां एक पार्टी का ही शासन है, वहां भी निर्वाचन आयोग चुनाव करवाता है. उन निर्वाचन आयोगों एवं चुनाव की स्थिति कैसी है वह पूरी दुनिया जानती है. क्या ऐसा ही भारत में भी करने का प्रयास किया जा रहा है?”

गहलोत ने कहा कि ‘वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है.” उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ.-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है. कांग्रेस नेता ने कहा ”निर्वाचन आयोग से हमारी मांग साफ. है – पारर्दिशता दिखाएं और डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, ताकि जनता और राजनीतिक दल उसका खुद ऑडिट कर सकें.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Asiad : भारत को आज मिले सात पदक, स्क्वाश के बाद एथलीटों ने बिखेरा जलवा, मुक्केबाजों ने भी दिखाया दम, कुल 37 पदक हुए
  2. 2 World Rabies Day 2026 : छत्तीसगढ़ में रेबीज से होती हैं औसतन 400 मौतें सालाना, अस्पतालों में इंजेक्शन का अभाव, 30651 आवारा कुत्तों की नसबंदी, 34 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चल रहे
  3. 3 महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  4. 4 बड़ी खबर : राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ कर रहे, माफी मांगें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, चुनाव आयोग का बचाव किया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
By Yogesh Kumar Sahu