शांतिपूर्ण, समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए गुरु नानक के आदर्शों को आत्मसात करें: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी और सभी से अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आग्रह किया. राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, ”यह अवसर हमें गुरु नानक देव जी के आदर्शों और मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करता है. उनका संदेश हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और करुणा पर आधारित जीवन जीना ही सफलता का सच्चा मापदंड है.” राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी शिक्षाएं एक ईश्वर और मानव समानता पर जोर देती हैं.

मुर्मू ने कहा, ”वह हमें ईमानदारी से जीने और संसाधनों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए प्रेरित करते हैं. इस अवसर पर आइए हम गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलें.” राष्ट्रपति ने ”गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर” भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों विशेषकर सिख भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button