दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, दो दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 08 Nov 2025 12:03 PM
दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, दो दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। लगभग 36 घंटे पहले हुई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को हालात में सुधार देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कुल 129 उड़ानें (53 आगमन और 76 प्रस्थान) देरी से चल रही हैं, जबकि शुक्रवार को लगभग 800 उड़ानें देर से हुई थीं।

क्या थी दिक्कत
गुरुवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस )में आई, जो उड़ानों की योजना (फ्लाइट प्लानिंग) से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। इस सिस्टम के फेल होते ही उड़ानों के संदेश और डेटा अपने-आप कंट्रोल टावर तक नहीं पहुंच रहे थे। नतीजतन, एयरलाइंस को मैन्युअल तरीके से उड़ान योजनाएं बनानी पड़ीं।

शुक्रवार को मचा था हंगामा

खराबी के बाद गुरुवार रात से शुक्रवार तक दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग 500 उड़ानें गुरुवार रात और 800 उड़ानें शुक्रवार को देरी से चलीं। कई उड़ानों में यात्रियों को विमान में ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। औसतन प्रस्थान में 45 मिनट से 1 घंटे की देरी हुई, जबकि आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं क्योंकि पार्किंग बे सीमित थे और हवाई क्षेत्र में भी भीड़ बढ़ गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital