Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 14.55 फीसदी मतदान

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 11 Nov 2025 10:26 AM
Bihar Election 2025 Live: दूसरे चरण में अब तक 14.55 फीसदी मतदान
ऑडियो सुनें

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting Live: बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। कुछ बूथों पर EVM खराब होने के कारण मतदान में देरी हुई। सुबह नौ बजे तक 14.55 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज में हुई।

Bihar Assembly Election: औरंगाबाद के बूथ संख्या 54 पर वोट बहिष्कार, नहीं डाल रहे हैं वोट

औरंगाबाद विधानसभा के तेंदुआ गांव के बूथ संख्या 54 पर वोटरों ने वोट बहिष्कार कर दिया है और वोट नहीं डाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि चार महीने पहले ही जिले के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दिया गया था लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं किया गया। इसलिए इस बूथ पर 353 वोट है जिसका विरोध करते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है। कुल 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 15.04%, पूर्वी चंपारण में 14.11%, शिवहर में 13.94%, सीतामढ़ी में 13.49%, मधुबनी में 13.25%, सुपौल में 14.85%, अररिया में 15.34%, किशनगंज में 15.81%, पूर्णिया में 15.54%, कटिहार में 13.77%, भागलपुर में 13.43%, बांका में 15.14%, कैमूर (भभुआ) में 15.08%, रोहतास में 14.16%, अरवल में 14.95%, जहानाबाद में 13.81%, औरंगाबाद में 15.43%, गया में 15.97%, नवादा में 13.46% तथा जमुई में 15.77% मतदान हुआ है।

Bihar Election: पप्पू यादव बोले- कई बूथों पर गड़बड़ी हो रही है
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मतदान करने के बाद यह आरोप लगाया कि पूर्णिया के कई बूथों पर गड़बड़ी हो रही है। वोट चोरी के लिए EVM में गड़बड़ी हो रहीं है। यह गलत है।

Bihar Assembly Election 2025: पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने परिवार के साथ किया मतदान
पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपनी पत्नी रेणु हुसैन के साथ सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 190 पर मतदान किया। शाहनवाज के साथ शादी के बाद रेणु हुसैन ने पहली बार बिहार में मतदान किया। पूर्व मंत्री ने आम लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे। जंगलराज नहीं आने देंगे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news