एटीएस ने ‘आतंकवाद’ से जुड़े होने के आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार किया, ठाणे व पुणे में छापे मारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Nov 2025 08:01 PM
एटीएस ने ‘आतंकवाद’ से जुड़े होने के आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार किया, ठाणे व पुणे में छापे मारे
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अलकायदा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों को लेकर पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद ठाणे में एक शिक्षक और पुणे में एक अन्य व्यक्ति के परिसरों पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

एटीएस ने स्पष्ट किया कि यह छापेमारी सोमवार को दिल्ली में हुए विस्फोट से संबंधित नहीं है लेकिन साथ ही बताया कि मानक प्रक्रिया के तहत एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस घटना का महाराष्ट्र से कोई संबंध है.
दिल्ली में लालकिले के पास हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर ने ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित शिक्षक के घर का इस्तेमाल एक बैठक के लिए किया था.

एटीएस ने हंगरगेकर (37) को 27 अक्टूबर को अलकायदा और भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा जैसे प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों तथा कट्टरपंथी गतिविधियों में उसकी संदिग्ध संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था. एजेंसी को जांच के दौरान हंगरगेकर के पुराने फोन में पाकिस्तान के एक नागरिक का फोन नंबर मिला था. एटीएस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि हंगरगेकर अपनी एक बैठक के लिए मुंब्रा गया था. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस के अधिकारी मंगलवार को शिक्षक के घर गए और हंगरगेकर व उसकी बैठक के बारे में पूछताछ की. उन्होंने कहा कि शिक्षक इस मामले में न तो आरोपी है और न ही गवाह.

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा, ह्लहमने दो व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की और उनसे पूछताछ की. कोंढवा (पुणे में) और मुंब्रा में छापेमारी की गई.” उन्होंने बताया कि हंगरगेकर और दिल्ली विस्फोट के बीच कोई संबंध नहीं है. सूत्रों ने बताया कि मध्य मुंबई के कुर्ला स्थित शिक्षक के एक और घर की भी तलाशी ली गई. उन्होंने कहा कि वह हर रविवार को एक मदरसे में उर्दू प­ढ़ाने जाता था.

शिक्षक की पत्नी ने मीडियार्किमयों से कहा कि इस घटना से उसके परिवार के सदस्य भावनात्मक और मानसिक रूप से आहत हैं.
उसने दावा किया कि पुलिस ने तलाशी के दौरान दो पेन ड्राइव, एक हार्ड डिस्क और कुछ चिट जब्त की हैं. एटीएस ने इस महीने की शुरुआत में पुणे की एक अदालत को बताया था कि हंगरगेकर शहर के कोंढवा इलाके में कथित तौर पर ”उग्र” तरीके से धार्मिक प्रवचन देता था.

इसने कहा कि वहां एक घर पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने मोबाइल फोन जब्त किए जिनमें ‘भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा (एक्यूआईएस) और उसके सभी स्वरूप’ शीर्षक वाली हटाई गई पीडीएफ फाइल थीं. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ईद-उल-फितर के मौके पर अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन द्वारा दिए गए भाषण का उर्दू अनुवाद भी बरामद किया.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ‘इंस्पायर’ नाम की एक पत्रिका भी मिली, जिसमें ओएसजी गन स्कूल में एके-47 प्रशिक्षण की तस्वीरें और ओएसजी बम स्कूल से एसीटोन पेरोक्साइड का उपयोग करके आईईडी बनाने की प्रक्रिया का विवरण देने वाले दस्तावेज थे.
एटीएस ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से हंगरगेकर का एक पुराना फोन बरामद हुआ. एजेंसी के मुताबिक, ह्लफोन की संपर्क सूची के विश्लेषण के दौरान पांच अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर पाए गए, जिनमें पाकिस्तान का एक, सऊदी अरब के दो और कुवैत व ओमान का एक-एक नंबर था.” एटीएस ने बताया कि फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड में इन नंबरों पर कोई कॉल नहीं दिखाई दी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu