छेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए प्रलोभन के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सोनभद्र. जिले में युवती के साथ छेड़खानी करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के मुताबिक, बघाड़ू निवासी एक युवती ने दुद्धी पुलिस को विगत आठ नवंबर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बघाड़ू निवासी बहादुर अली ने अपनी पत्नी रजिया एवं चार अन्य लोगों के साथ उसके घर आकर उसे इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया.

शिकार्यतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज जाते समय आरोपी उसका पीछा करता है और छेड़खानी करता है. उसने आरोप लगाया कि आरोपी गांव के आदिवासियों की जमीन अपनी पत्नी के नाम खरीद कर बाहर के लोगों को वहां बसाता है. त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बहादुर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि जांच में बहादुर अली द्वारा कुछ ज.मीनें ख.रीदे जाने तथा बाहर से लोगों को बुलाकर बसाने एवं जमीन बेचने की जानकारी हुई है. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज कराया गया है और आगे की जांच जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button