
पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव में तरापुर सीट पर 45,843 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चौधरी को कुल 1,22,480 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के अरुण कुमार ने 76,637 मत हासिल किए. जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह 3,898 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से 24,940 मतों से जीते
बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लखीसराय सीट पर 24,940 मतों से जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, सिन्हा ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरेश कुमार को हराया. विजय कुमार सिन्हा को 1,22,408 वोट मिले, जबकि अमरेश कुमार को 97,468 वोट मिले. जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सूरज कुमार 8,722 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे.



