राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Nov 2025 04:06 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए

ऑडियो सुनें

तिरुपति: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने सबसे पहले श्री वराहस्वामी मंदिर का दौरा किया, उसके बाद तिरुमला मंदिर के महाद्वारम पहुंचीं, जहां तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी. आर. नायडू और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने अपने परिवार के सदस्यों और अधिकारियों के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में पूजा की।’’ पुजारियों के साथ राष्ट्रपति महाद्वारम में दाखिल हुईं और ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की। दर्शन करने के दौरान आंध्र प्रदेश के धर्मार्थ विभाग के मंत्री ए रामनारायण रेड्डी और अन्य भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने गर्भगृह के अंदर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्हें ‘शेष वस्त्रम’ भेंट किया गया और रंगनायकुला मंडपम में उन्हें वेद आशीर्वचन (वैदिक आशीर्वाद) प्राप्त हुआ। इसके बाद, राष्ट्रपति को तीर्थ प्रसाद , भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर और टीटीडी द्वारा प्रकाशित 2026 के डायरी और कैलेंडर भेंट किए गए।

By navabharat digital