ट्रक के टक्कर मारने पर बारात से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Nov 2025 12:25 PM
ट्रक के टक्कर मारने पर बारात से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

ऑडियो सुनें

अमेठी: अमेठी जिले के गांव थौरा के पास एक ट्रक (डीसीएम) की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना अमेठी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस सूत्रों बताया कि महाराजपुर निवासी शेरा लाल कोरी के घर से शुक्रवार शाम को बारात पीपरपुर थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव गई थी, जिसमें शामिल होने महाराजपुर निवासी उत्कर्ष ंिसह (32), बजरंग ंिसह (25) और अंशु ंिसह (29) हारीपुर गांव गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात तीनों युवक मोटरसाइकिल (बुलेट) से वापस घर लौट रहे थे, तभी थौरा गांव के पास तेज गति से सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि ंिसह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital