
नई दिल्ली: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक जोरदार धमाके के बाद बिल्डिंग गिर गई। दमकल विभाग के मुताबिक, तड़के 9 बजकर 37 मिनट पर एक संदिग्ध विस्फोट और उसके बाद मकान ढहने की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि एक जोरदार आवाज के साथ विस्फोट हुआ, जिसके तत्काल बाद एक बिल्डिंग ढह गई। हालांकि, विस्फोट के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचते ही अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल भी सहायता के लिए पहुंच गए हैं।



