घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1097 अंक उछला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 10:28 AM
घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1097 अंक उछला
ऑडियो सुनें

विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरूआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 1,097.33 अंक उछलकर 82,186.92 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 274.30 अंक चढकर 25,317.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा और महिंद्रा, इटर्नल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल टाइटन का शेयर गिरावट में रहा। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 सूचकांक बढ़त में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे।

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 92.44 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 7,212.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav