ShareMarket : आईटी शेयरों ने भी शुरुआती तेजी गंवाई, फार्मा शेयरों में भी दिखी गिरावट, विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 07:15 PM
ShareMarket : आईटी शेयरों ने भी शुरुआती तेजी गंवाई, फार्मा शेयरों में भी दिखी गिरावट, विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?
ऑडियो सुनें

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर को शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,200 अंकों से ज्यादा उछलकर 82,400 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी में करीब 300 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25,350 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार में ऑटो, सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान में रहे, जबकि इंडिगो के शेयर में करीब 4% की तेजी दर्ज की गई। इसे तेजी से निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई।

उधर वैश्विक स्तर पर बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट ने बाजार पूंजीकरण के मामले में Nvidia को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया। जून 2025 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। मंगलवार के कारोबार में Nvidia के शेयर 6% से अधिक गिर गए, जबकि सोमवार को भी इनमें 4.3% की गिरावट दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटर्नल, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और भारती एयरटेल प्रमुख लाभ में रहे। टाइटन एकमात्र नुकसान में रहने वाला शेयर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 7,212.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 92.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद थे। सोमवार को सेंसेक्स 107.25 अंक चढ़कर 81,106.65 पर और निफ्टी 58.25 अंक बढ़कर 25,044.65 पर बंद हुआ था।

बाजार में यह तेजी क्यों आई?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने बताया कि निफ्टी-50 इस महीने के सात कारोबारी दिनों में 8.6 फीसदी चढ़ा है। यह तेजी मुख्य रूप से FIIs की आक्रामक खरीदारी के कारण हुई। इस महीने अब तक FIIs ने 53,170 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बाजार के माहौल में यह बदलाव AI व्यापार के कमजोर होने से भारत के लिए सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आया। दूसरी तिमाही के उम्मीद से बेहतर परिणाम भी इस तेजी का वास्तविक आधार हैं।

विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?
विजयकुमार के अनुसार, भारतीय बाजार के लिए अनुकूल माहौल को देखते हुए FIIs की खरीदारी जारी रहने की संभावना है। इससे बैंकिंग, वित्तीय, दूरसंचार, पूंजीगत सामान, चुनिंदा ऑटो और दवा कंपनियों के प्रमुख शेयरों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेंट क्रूड का 92 डॉलर तक गिरना भारत के लिए एक अतिरिक्त वृहद आर्थिक राहत है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group