राजधानी रायपुर में आज कमल विहार के सेक्टर 13 में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ अज्ञात शख्स ने दुसरे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतक के पहचान निरंजन पाल के तौर पर की गई है।
सूचना पाकर मौके अपर पहुंची पुलिस ने निरंजन पाल के शव को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक जाँच के लिए पुलिस के साथ मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि तेलीबांधा थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज था। उसका संबंध इस वारदात से है।
त्यौहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम क्षेत्र में 4 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा की निगरानी में पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध शराब, नशे, हथियार, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।नक्शे देखें
इस विशेष अभियान में पुलिस ने कुल 91 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 135 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और फरार आरोपियों के 52 वारंट तामील किए गए। पुलिस ने अवैध शराब के 9 मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 75.24 लीटर शराब जब्त की। आर्म्स एक्ट के तहत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 चाकू और एक देशी कट्टा बरामद किया गया। वहीं, जुआ खेलने और खिलाने के 22 मामलों में 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 62,900 रुपये नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई। इसके अलावा गांजा तस्करी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.724 किलो गांजा बरामद किया गया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।