VIDEO भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का मॉल जला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह मौके पर मौज़ूद रहे, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 13 Nov 2026 09:28 AM
VIDEO भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का मॉल जला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह मौके पर मौज़ूद रहे, देखिए वीडियो

Oplus_16908288

ऑडियो सुनें

रायपुर के भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 14 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड आग बुझाने और पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फैक्ट्री में पानी की टंकियों समेत प्लास्टिक के अन्य सामान बनाए जाते हैं। आग धीरे-धीरे आसपास के इलाके में फैल रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और खुद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह पूरी रात घटनास्थल पर डटकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group