VIDEO देखिए नया शीशमहल, अरविंद केजरीवाल के समय बने सीएम बंगले को भाजपा सरकार ने जनता के दर्शनार्थ खोला, टिकट 20 रूपये

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 27 Nov 2026 03:07 PM
VIDEO देखिए नया शीशमहल, अरविंद केजरीवाल के समय बने सीएम बंगले को भाजपा सरकार ने जनता के दर्शनार्थ खोला, टिकट 20 रूपये
ऑडियो सुनें

दुनिया में संभवतः पहली बार किसी सीएम का नया हाउस दर्शनीय स्थल के लिए खोल दिया गया हो।

नई दिल्ली के उस आवास को पर्यटन के लिए खोला गया जिसमें बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे और जिस आवास को लेकर आरोप है कि केजरीवाल ने करोड़ों खर्च कर ‘शीश महल’ बना दिया!

यहां प्राइस टैग के साथ टेबल कुर्सियों तक पर इस तरह बेल्ट बैरियर लगाया गया है जैसे किसी महापुरुष की जीवनी जानने वाले संग्रहालयों में लगाया जाता है।

आप ₹20 का टिकट लेकर पूरा शीश महल घूम सकते हैं यहां जितनी भी चीज लगी है, उसके बगल में उनका कीमत भी लिखा गया है।

इसमें इटली की चिमनी, साउथ कोरिया का फ्रिज, बेल्जियम की क्रॉकरी और चार लाख की मसाज टेबल का निर्माण किया गया है। इसके अलावा स्वीमिंग पुल भी बनाया गया है। यह बंगला 4564 स्क्वायर मीटर का है। पहले यह ओल्ड बंगला था बाद में रेनोवेश करके नया बंगला बनाया गया है। एक कमरे का निर्माण 75 लाख में किया गया है। जकूज़ी – 6 लाख रुपये स्टीम रूम – 11.38 लाख रुपये सॉना – 8.68 लाख रुपये मसाज बेड – 4.07 लाख रुपये का बनाया गया।

बंगले के रेनोवेशन में बड़े घोटाले का आरोप बीजेपी ने लगाया था और अब जब​कि वह दिल्ली की सत्ता में है, तो उसने इसे जनता के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। बंगले के रेनोवेशन पर 342 प्रतिशत ज्यादा राशि खर्च की गई। जहां पर पूजा घर बनाया गया है, वहां पर माँ दुर्गा और भगवान महादेव के साथ एक मंदिर में जीसस क्राइस्ट की तस्वीर भी लगाई गई है। भाजपा सरकार ने इसे जनता के दर्शनार्थ खोल दिया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group