रायपुर. गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में एक भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है. शेष 13 जिलों में 2 के नीचे पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. 9385 लोगों की जांच में 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर से 16 संक्रमित मिले हैं. रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर से 2-2, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव एवं बीजापुर से 1-1 मरीज मिले हैं. 24 मरीज के रिकवर होने के बाद राज्य में 118 एक्टिव केस बचे हैं. इसमें रायपुर व रायगढ़ के 14-14, सरगुजा के 11, बलरामपुर के 10, बस्तर के 9 सहित अन्य जिले के मरीज शामिल हैं. महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व नारायणपुर में कोरोना के एक भी मरीज सक्रिय नहीं हैं.
15 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:55 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 जामिया में भूख हड़ताल के बीच दीवारों पर विवादित नारों से गरमाया माहौल, ABVP ने की कार्रवाई की मांग
- 2 राहुल गांधी को व्यापारी संगठन का पत्र, दीवाली पर महारैली स्थगित करें, प्रोटेस्ट से दिल्ली के व्यापारियों को अब तक 3000 करोड़ का नुकसान!
- 3 सितारों की सुरक्षा: टाइगर पर हमले के बाद स्टार्स ने की सिक्योरिटी अपडेट, शेरा से रवि सिंह तक मशहूर बॉडीगार्ड्स
- 4 औरतों का अंडरवर्ल्ड! 800 साल पुरानी औरतों की खूंखार दुनिया पर केंद्रित फिल्म Akka का ट्रेलर जारी, Watch Trailer
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: