कन्याकुमारी. कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे जाने के साथ ही अपनी राष्ट्रव्यापी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की.
औपचारिक शुरुआत के लिए आयोजित रैली में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ंिसह ने यात्रा के वास्ते कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलने के लिए सहमत होने के लिए गांधी को धन्यवाद दिया.
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तिरंगा सौंपना आजादी के बाद से भारत में सबसे बड़े राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक है.
बघेल ने कहा कि जिन्होंने अंग्रेजों का समर्थन किया, वे अब देश में जहर फैला रहे हैं. पार्टी ने कहा कि जब 139 करोड़ भारतीय एक उद्देश्य के लिए एकसाथ आते हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें अपना हक हासिल करने से नहीं रोक सकती है.
भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण, संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी : सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो ” यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी. उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा के साथ है. सोनिया गांधी ने कहा, ” यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है. मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा.”
उन्होंने कहा, “यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है.” गौरतलब है कि सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं. हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई. राहुल और 118 अन्य ‘भारत यात्री’ बृहस्पतिवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे.
‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा भारतीय राजनीति का ‘र्टिनंग प्वाइंट’, घृणा पर प्रेम की विजय होगी: कांग्रेस
कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा आरंभ होने से पहले बुधवार को कहा कि यह यात्रा भारतीय राजनीति में एक ‘र्टिनंग प्वाइंट’ (निर्णायक मोड़) है और आखिरकार घृणा पर प्रेम की विजय होगी. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने से पहले श्रीपेरंबुदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर सुबह श्रद्धांजलि अर्पित की और एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए .
तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में तीन दशक पहले एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी.
राहुल गांधी ने अपने पिता के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और प्रार्थना सभा में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने नफरत और विभाजन की राजनीति के कारण अपने पिता को खो दिया. मैं अब अपने देश को नहीं खो सकता. घृणा पर प्रेम की विजय होगी. हम सब मिलकर जीत हासिल करेंगे.’’
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “सात सितंबर 2022, एक ऐसा दिन, जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी. आज का दिन एक शांत ंिचतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है.” उन्होंने कहा, “भारतीय राजनीति में यह एक र्टिनंग प्वाइंट है. एक नई शुरुआत का प्रतीक है.” राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैल गई है और इस स्थिति को नहीं संभाला गया तो देश गृहयुद्ध की तरफ जा सकता है.
उन्होंने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत से पहले संवाददाताओं से यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सद्बुद्धि आए और वे हालात को समझ सकें. राहुल शाम को यहां के समुद्री तट के निकट एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके साथ इस यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी. हालांकि राहुल गांधी और 118 अन्य ‘भारत यात्री’ आठ सितंबर की सुबह विधिवत पदयात्रा आरंभ करेंगे.
‘भारत जोड़ो’ यात्रा देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुधवार को शुरू की गई ‘भारत जोड़ो’ यात्रा देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है और विभाजनकारी ताकतों को पराजित करने तक यह जारी रहेगा.
इस राष्ट्रव्यापी यात्रा की आलोचना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस दूसरे स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा की कोई भूमिका नहीं होगी और इस संग्राम के चलते यह पार्टी नष्ट हो जायेगी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमारी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की आलोचना करने वालों से कहना चाहता हूं कि भारत के उस स्वतंत्रता संग्राम में आपकी कोई भूमिका नहीं थी, जब महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया था. अब भी आपकी इसमें कोई भूमिका नहीं होगी और हमारी यात्रा तब तक समाप्त नहीं होगी जब तक कि विभाजनकारी ताकतें पराजित नहीं हो जातीं.’’
चिदंबरम ने राहुल गांधी की मौजूदगी में यहां गांधी मंडपम के पास रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि देश एकजुट रहे लेकिन देश को बांटने की भाजपा की कोशिश कभी सफल नहीं होगी.
भाजपा की रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, कांग्रेस की सत्य के लिए है : कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को लेकर बुधवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा 1990 में की गई रथ यात्रा सत्ता के लिए थी, लेकिन उनकी पार्टी की यह (भारत जोड़ो) यात्रा सत्य के लिए है. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के साथ जो 118 ‘भारत यात्री’ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे उनमें कन्हैया कुमार भी शामिल हैं.
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “किसी भी भारतीय के लिए यह सौभाग्य की बात है कि वह इस यात्रा का हिस्सा बने. यह सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि इसके सांस्कृतिक, सामाजिक पहलू भी है, लोगों के साथ मेलजोल है.” यह पूछने जाने पर यह यात्रा आडवाणी और कुछ अन्य नेताओं द्वारा अतीत में निकाली गई यात्राओं से किस तरह अलग है, कन्हैया ने कहा, “इस यात्रा के तीन बिन्दू हैं, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक. वो (आडवाणी की यात्रा) राजनीतिक यात्रा थी और सत्ता के लिए थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा सत्य के लिए है.”
आडवाणी की यात्रा और कांग्रेस की पहल के बीच अंतर पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “मैं उस (आडवाणी की) यात्रा के नकारात्मक प्रभावों में नहीं जाना चाहता, देश उसके नकारात्मक प्रभावों को देख रहा है.” उन्होंने यह भी कहा, “उस यात्रा से भाजपा को सत्ता मिली थी, लेकिन कांग्रेस की यात्रा सत्य को पुर्नस्थापित करने के लिए है.” उल्लेखनीय है कि आडवाणी ने 1990 में राम मंदिर आंदोलन के समय रथयात्रा निकाली थी जिसका भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक फायदा मिला था.