गृह मंत्री शाह पहुंचे जोधपुर, ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Sep 2022 02:39 PM
गृह मंत्री शाह पहुंचे जोधपुर, ओबीसी मोर्चा की बैठक को संबोधित करेंगे
ऑडियो सुनें

जोधपुर (राजस्थान): गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। उनका यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने का कार्यक्रम है। शाह जैसलमेर से यहां पहुंचे। हवाई अड्डे पर भाजपा के राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र ंिसह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

शाह जोधपुर में भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वह यहां भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार सुबह शाह ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्य की आधारशिला भी रखी और पट्टिका का अनावरण भी किया। उन्होंने विजय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत-पाक सीमा के करीब स्थित तनोट माता मंदिर का प्रबंधन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा किया जाता है। यह मंदिर जैसलमेर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 और 1971 के युद्ध से जुड़ी शौर्य गाथाओं के लिए प्रसिद्ध है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav